फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्मार्ट मीटर को लेकर अफसरों की सफाई, बोले नहीं है कोई गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। स्मार्ट मीटरों के तेज चलने की शिकायतों पर बिजली अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक चेक मीटर लगाकर जांच कराई। जांच में अधिकारियों ने दोनों मीटरों में कोई अंतर न मिलने का दावा किया है। एक माह में स्मार्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीटरों में समान रीडिंग पाई गई है। ऐसे में स्मार्ट मीटरों में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है।

बिजली निगम की ओर से लगवाए जा रहे स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी को लेकर शिकायतें बनी हुई हैं। उपभोक्ता इसके तेज दौड़ने की शिकायतें लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। यही नहीं पिछले दिनों हुए मेगा कैंप में इस तरह की शिकायतें आईं। शिकायतों के मद्देनजर बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटरों के साथ 5 प्रतिशत पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर चेक करने के उद्देश्य से छोड़े थे। अधीक्षण अभियंता शहर चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि झांसी शहर में 52,396 मीटरों के पास 3,644 चेक मीटर छोड़े गए। इनमें करीब 360 मीटरों को एक माह बाद उतारकर स्मार्ट मीटर की रीडिंग से मिलान किया गया। जहां मीटरों में किसी भी तरह का कोई अंतर न होने का दावा किया गया।
विज्ञापन




.......

बॉक्स में -



ऐसे चेक की गई स्मार्ट मीटर की स्पीड

- उपभोक्ता के कनेक्शन के लिए आई केबल में दोनों मीटरों को समान रूप से जोड़ा गया। स्मार्ट और इलेक्ट्रॉनिक चेक मीटर से होकर केबल को अंदर गुजारा गया। एक-दो माह के बाद यहां खपत और रीडिंग का आकलन किया गया। यहां अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के समक्ष इस मीटर की जांच की और पूरी प्रक्रिया दिखाई।



..........

बॉक्स में -



झांसी मंडल में अब तक लग सके 1.24 लाख स्मार्ट मीटर



- झांसी मंडल में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की गति बेहद ही धीमी है। झांसी जोन को दिए गए 7.71,353 कनेक्शनों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 1,24,586 ही कनेक्शनों पर यह मीटर लगाए जा सके हैं, जोकि लक्ष्य का केवल 16.15 फीसदी है। इसके पीछे वजह उपभोक्ताओं की शिकायतें और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध बताया गया है।
विज्ञापन


............



बॉक्स में -

कांग्रेसियों ने बिजली अफसरों के दावे बताए झूठ



- स्मार्ट मीटर के तेज चलने की शिकायतों को सही बताते हुए कांग्रेसियों ने बिजली अफसरों के दावों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के घरों का बिल हजार से अब लाखों रुपये का पहुंच रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने स्मार्ट मीटर की जगह पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें