संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिवहन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर में बदलाव किया है। आम जनता के लिए पूर्व में संचालित हेल्पलाइन नंबर 18001800151 को अब शॉर्ट करते हुए 149 किया गया है। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव जनता की सुविधा और त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। अब कोई भी व्यक्ति परिवहन विभाग से संबंधित जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।
परिवहन विभाग ने पिछले दिनों चैटबॉट की सुविधा शुरू की है। इसके बाद रेलवे की तर्ज पर हेल्पलाइन नया नंबर जारी किया है। मौजूदा हेल्पलाइन नंबर 18001800151 को खत्म कर तीन अंकों वाले नंबर 151 को जारी किया गया है। बताया कि नंबर शॉर्ट होने से जनता को सहूलियत मिलेगी। संभागीय परिवहन अधिकारी एके त्रिवेदी ने बताया कि तीन अंकों का नंबर होने पर लोग आसानी से इसे याद कर लेंगे। अपनी समस्या का समाधान इस नंबर पर कॉल कर पा सकेंगे।