फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जल संकट के हल के लिए बड़ागांव पहुंचे अफसर

विज्ञापन
ग्राम बड़ागाँव में भ्रमण करते हुए उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर
विज्ञापन
- पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बीते रोज लगा दिया था जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर /भंडरा। पानी की समस्या से जूझ रहे मऊरानीपुर विकासखंड के ग्राम बड़ागांव के ग्रामीणों ने रविवार को झांसी-खजुराहो हाईवे पर जाम लगा दिया था। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया था। सोमवार को अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर जलापूर्ति की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गांव में सबसे ऊंचाई पर स्थित घर तक पानी पहुंचाया गया। अफसरों ने समस्या के स्थायी हल के लिए दिशा निर्देश जारी किए।
सोमवार को उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय कुमार और ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह जल जीवन मिशन की टीम के साथ ग्राम बड़ागांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर पेयजल संकट पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने नलों में लगी टोंटियों को उखाड़ दी हैं, जिससे पानी की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही आगे के इलाकों में पानी भी नहीं पहुंच पाता है। यही वजह है कि गांव में स्थित बरार समाज के मोहल्ले में जल संकट बना हुआ है। इस दौरान जल जीवन मिशन की टीम को सभी कनेक्शनों में दो दिन में टोंटी लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को निर्देश दिए गए कि वह स्वयं रेगुलेटर न चलाएं। यह काम जल जीवन मिशन के कर्मचारी का है। इस दौरान बरार समाज के मोहल्ले के सबसे ऊंचे मकान तक पूरे प्रेशर के साथ पानी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीएम ने जल जीवन मिशन की टीम के साथ ग्राम रौनी का भ्रमण कर जलापूर्ति की स्थिति देखी। इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल बर्बाद न करने और नलों में टोंटी लगाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने ग्राम घाट कोटरा में पेयजल परियोजना के अंतर्गत निर्मित सीडब्ल्यूआर व इंटेक वेल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

0000
जाम लगाने वालों पर होगा मुकदमा
बड़ागांव पहुंचे उप जिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रविवार को हाईवे पर जाम लगाने वाले व पंप ऑपरेटर के साथ अभद्रता करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा जमा लगाने के लिए लोगों को भड़काने वालों को भी चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें