फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 27 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने लापरवाही बरतने पर डेढ़ दर्जन अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य पोषण मिशन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी इस अभियान से जुड़े हैं, वह सभी गंभीरता के साथ काम करें। शुक्रवार को यह निर्देश उन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत किए जाने वाले निरीक्षणों के चेक बिंदुओं की समीक्षा करते हुए दिए।


कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने किसी भी कुपोषण ग्राम का भ्रमण न करने पर छह अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान मंडलायुक्त ने डेली डायरी व फोटोयुक्त निरीक्षण आख्या प्रस्तुत न करने पर एक दर्जन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। जबकि, अच्छे कार्य पर ललितपुर सीएमओ डा. सत्येंद्र कुमार व प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमिश्नर ने अधिकारियों को गोद लिए गए गांवों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान अधिकारी ग्रामीणों को प्रसव सरकारी अस्पताल में कराने को जागरूक करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गांवबार एनेमिक महिलाओं व कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं की सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही हाई रिस्क महिलाओं की सूची भी दें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ - सफाई के साथ शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने व जच्चा - बच्चा कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें