झांसी। रक्सा थाना स्थित एक गांव में विवाहिता की अश्लील फोटो एवं वीडियो एडिट करके युवक ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हेवदा गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने उसकी फोटो इंस्टाग्राम आईडी पर एडिट करके अश्लील गानों के साथ अपलोड कर दिया। यह वीडियो उसके परिचितों को भेजकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस आया। मारपीट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने रक्सा पुलिस ने धर्मेंद्र प्रजापति, भाई रविंद्र, पिता प्रेम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। ब्यूरो