फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली कटौती से पुष्टाहार उत्पादन हुआ आधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बेतहाशा बिजली कटौती से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। समूह की महिलाएं लघु उद्योग लगाकर पुष्टाहार का उत्पादन कर रही हैं, पहले जहां रोजाना पांच एमटी (मीट्रिक टन) उत्पादन होता था वहीं अब ढाई से तीन एमटी रह गया है।

समूह की महिलाएं बच्चे, धात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए पुष्टाहार तैयार कर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचातीं हैं। पुष्टाहार उत्पादन के लिए बड़ागांव के भोजला और गुरसराय के घुरैया में इकाई संचालित कर रही हैं। भोजला में सक्षम प्रेरणा लघु उद्योग इकाई स्थापित है। यहां महिलाएं दिन रात पोषाहार तैयार करती हैं। ऐसा ही हाल गुरसराय के लघु उद्योग का भी है। भोजला में सोलर पावर प्लांट लगा होने के कारण मशीनें दिन में चल जाती हैं, लेकिन रात में लो वोल्टेज या फिर बिजली कटौती के कारण उत्पादन घट गया है।
विज्ञापन


एनआरएलएम के उपायुक्त बृजमोहन ने बताया कि गुरसराय के प्लांट पर सोलर न होने से दिन और रात दोनों वक्त कटौती होने के कारण लघु उद्याेग का सबसे बुरा हाल है। एक प्लांट पर जहां रोजाना पहले 5-5 एमटी उत्पादन होता था, वहां अब भोजला में 3.5 एमटी उत्पादन हो रहा है। जबकि, गुरसराय में सोलर प्लांट न होने से सिर्फ ढाई से तीन एमटी प्रतिदिन उत्पादन हो पा रहा है।



केंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहा पर्याप्त पुष्टाहार



भोजला प्लांट में तैयार पुष्टाहार चार ब्लॉक में उपलब्ध कराना होता है। गुरसराय प्लांट पर भी चार ब्लॉक को पुष्टाहार पहुंचाने का जिम्मा है। लेकिन, बिजली कटौती के कारण उत्पादन प्रभावित होने से पुष्टाहार की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

000000000000

दिन के वक्त सोलर प्लांट से मशीनें चल जाती हैं, पर रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण मशीनें अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं। इससे उत्पादन घट गया है। - द्रोपती

दिन रात मेहनत कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार पहुंचाने का जिम्मा है, पर बिजली कटौती के कारण समय पर हम पुष्टाहार उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। - विनीता
विज्ञापन




रात को लो वोल्टेज के कारण मशीनें नहीं उठ पाती हैं। इससे पुष्टाहार तैयार नहीं हो पा रहा है। सुबह चार बजे के बाद वोल्टेज सही आता है तो कटौती शुरू हो जाती है। - आरती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें