फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेहतर उपचार में नर्सिंग स्टाफ का भी होता है अहम योगदान

Sat, 22 Aug 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) का प्रशिक्षण दिया। झांसी, ललितपुर व जालौन से आईं 30 नर्सिंग कर्मियों को गंभीर रोगी के उपचार के अहम टिप्स बताए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने करते हुए कहा कि रोगी के बेहतर उपचार में डॉक्टर के साथ नर्सिंग स्टाफ का अहम योगदान होता है। न सिर्फ डॉक्टर के निर्देशन में दवाएं देती हैं, बल्कि रोगी की हालत पर सतत निगरानी भी करती है। नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप चंदेल ने कहा कि इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट की जानकारी हरेक नर्सिंगकर्मी को होनी चाहिए। जिससे चिंताजनक हालात में आने वाले तमाम लोगों को जान बचाई जा सकती है। आमजन को भी सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय से आईं डॉ. स्वर्णिका ने मंडलभर से आईं नर्सिंग कर्मियों को इमरजेंसी उपचार के संबंध में कई टिप्स बताई। इस दौरान उप-प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह, सीएमएस डॉ. सचिन माहुर, डॉ. ओमशंकर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें