फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं लगवाने वाले नर्सिंग होम संचालकों पर होगी कार्रवाई, हेल्थ वर्कर को मोटिवेट करें चिकित्सक

Thu, 28 Jan 2021 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को विकास भवन सभागार में जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक व चिकित्सकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 28 जनवरी को होने वाले हेल्थ वर्कर्स को कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सौ फीसदी हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन लगना आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट नर्सिंगहोम ने कोविड पेंशेट का इलाज किया है जिस कारण आप भी कोविड से प्रभावित हो सकते हैं। सभी स्टाफ को प्रत्येक दशा में 28 जनवरी को वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने झांसी में लगभग 3290 हेल्थ वर्कर को कोविड वैक्सीनेशन लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। चिकित्सक स्वयं स्टाफ को मोटिवेट करें ताकि हेल्थ वर्कर आगे आएं और वैक्सीनेशन करवाएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने मौजूद समस्त नर्सिंग होम के संचालक एवं चिकित्सकों से कहा कि ऐसे नर्सिंग होम और हेल्थ वर्कर जिनका कोविड वैक्सीनेशन के लिए अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह 30 जनवरी तक सारी जानकारी उपलब्ध करा दें ताकि सभी का रजिस्ट्रेशन कराया जाना सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, सीएमओ डॉ. जीके निगम, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसीएम वान्या सिंह, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज नरेंद्र सेंगर, डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें