फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित डबल मर्डर के आरोपी मंथन पर लगा एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले वर्ष हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपी मंथन सिंह पर पुलिस ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगा दिया है। हत्यारोपी मंथन ने पिछले वर्ष फरवरी महीने में ही अपने दो सहपाठियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद से आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन

निवाड़ी (मध्य प्रदेश) निवासी मंथन सिंह सेंगर पुत्र दिनेश सिंह ने पिछले वर्ष 20 फरवरी को बीकेडी कॉलेज में अपने साथ पढ़ने वाले हुकुमेंद्र सिंह निवासी मथुरा की हत्या कर दी थी। हुकुमेंद्र भी मंथन के साथ मनोविज्ञान विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था। वारदात के दिन वह दोपहर में क्लास रूम में पढ़ रहा था। उस वक्त क्लास रूम में छह छात्र थे। इसी दौरान मंथन क्लास रूम में पहुंचा। उसने ब्लैक बोर्ड पर एक दिल बनाया। उसके नीचे लिखा कि मंथन फिनिश। उसके बाद छात्रों के साथ पीछे बैठ गया। करीब दस मिनट बाद उसने अपने कमर में खोंसे तमंचे को निकालकर हुकुमेंद्र के सिर पर गोली मार दी। गोली मारकर वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह कॉलेज से थोड़ी दूर स्थित मिशन कंपाउंड पहुंचा। यहां उसके साथ पढ़ने वाली कृतिका रहती थी। आरोपी मंथन ने उसे भी गोली मार दी। आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया। दोहरे हत्याकांड की वजह से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। करीब छह माह पहले नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 394 पेज का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मुकदमा का ट्रायल आंरभ हो गया है। इसी बीच नवाबाद पुलिस ने आरोपी मंथन के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी कर दी। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा के मुताबिक बृहस्पतिवार को एनएसए तामील को लेकर ऑनलाइन पेशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें