फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब घर बैठे मोबाइल फोन से भी बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। यदि आप आयुष्मान भारत मिशन के तहत लाभार्थियों की श्रेणी में हैं तो अब घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इतना ही नहीं, बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए भी आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन में डाउनलोड किया गया आयुष्मान भारत एप एक क्लिक पर सत्यापन कर देगा। इसमें अब 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए भी फीचर जोड़ा गया है।

ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड



सबसे पहले आपको मोबाइल फोन में आयुष्मान एप डाउनलोड करना है।

एप खुलते ही दाईं तरफ लॉगइन पर क्लिक करें।



दूसरे पेज पर बेनीफिशियरी का विकल्प चुने, फिर कैप्चा डालकर मोबाइल नंबर भरते हुए उसे वेरीफाई करें।

ओटीपी आएगा, जिसे नीचे दिए बॉक्स में भरना होगा। फिर कैप्चा भरकर लॉगइन कर लें।



तीसरा पेज खुलने के बाद पहले कॉलम में स्कीम का विकल्प आएगा, जिसमें आयुष्मान कार्ड के लिए पीएमजेएवाई का विकल्प चुनें।

स्कीम चुनने के बाद राज्य में उत्तर प्रदेश भरें, फिर सब स्कीम में फिर से पीएमएजेवाई चुनें। इसके बाद, लाभार्थी का आधार नंबर, जिला और बड़े बॉक्स में दिया कैप्चा फिर से डालें।
विज्ञापन




तीसरे पेज पर ही आपको सबसे नीचे क्लिक हेयर फॉर इनरोलमेंट का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक कर 70 साल से अधिक वाले बुजुर्ग लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चौथा पेज खुल जाएगा।

चौथे पेज पर ही बुजुर्ग लाभार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन होगा, जिसमें उनकी तस्वीर मोबाइल कैमरे से लेनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आयुष्मान कार्ड जेनरेट हो जाएगा।
विज्ञापन




पहले वाली प्रक्रिया को चार दिन बाद फिर से अपनाकर आप अंतिम पेज से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

वर्जन

अब लाभार्थी बिना कहीं जाए अपने मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। एप पर ही उन्हें कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलता है। यह बुजुर्गों के लिए काफी लाभदायक है, जो कहीं आने जाने में मुश्किलों का सामना करते हैं। - डॉ. अभिषेक गोस्वामी, डिस्टि्रक्ट प्रोग्राम कॉआर्डिनेटर, आयुष्मान, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें