फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘सीएम’ भी देंगे बेरोजगारों को ऋण

Sat, 02 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) की तर्ज पर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) प्रारंभ करने जा रही है। इसके अंतर्गत बेरोजगारों को स्व व्यवसाय स्थापित करने को पच्चीस लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। योजना अगले वित्तीय वर्ष 2016-17 से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


सीएमईजीपी के तहत 25 से 35 फीसदी तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। योजना का संचालन जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से किया जाएगा। इसमें उद्योग के साथ-साथ सेवा क्षेत्र के व्यवसायों के लिए भी ऋण दिए जाएंगे। यानी कि बेरोजगार उत्पादक इकाई स्थापित करने के अलावा ब्यूटी पार्लर, गैराज आदि सेवाओं के लिए ऋण ले सकेंगे। उद्योग केंद्र में आवेदकों का चयन कर बैंकों के माध्यम से उन्हें ऋण दिलाया जाएगा।

उद्योग विभाग के डिप्टी कमिश्नर रविकांत शुक्ला ने बताया कि इसी सप्ताह लखनऊ में हुई विभागीय बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव डा. रजनीश दुबे द्वारा उक्त योजना की जानकारी दी गई है। योजना अप्रैल माह से प्रारंभ की जाएगी। हालांकि, अभी इस संबंध में निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन


दसवीं पास महिलाओं को भी ऋण
झांसी। महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत अब दसवीं पास महिलाओं को भी रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक इस योजना में बारहवीं पास का प्रावधान था। मालूम हो कि इस योजना के तहत महिलाओं द्वारा उद्यम के लिए जो मशीनें ऋण से क्रय की जाती हैं, उसका पांच फीसदी ब्याज उद्योग विभाग द्वारा बैंकों को उपलब्ध कराया जाता है। चालू वित्तीय वर्ष में 16 महिलाओं के ऋण के आवेदनों को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें