फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 जुलाई तक रामराजा के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
रामराजा - फोटो : ???????
विज्ञापन
ओरछा। जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने रामराजा मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध आगामी 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि 15 जुलाई के बाद उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए श्रृद्धालुओं के लिए मंदिर के मुख्य द्वार खोले जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते पूरे देश में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान विगत 17 मार्च 2020 को जिला कलेक्टर के आदेश पर विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा मंदिर के मुख्य द्वार बंद कर दर्शनार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। फि र आठ जून 2020 को लॉकडाउन के 82 दिन बाद केंद्र सरकार की गाइड लाइन पर केवल छह दिन के लिए श्री रामराजा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। लेकिन जिले में कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने 13 जून शाम के दर्शन के बाद से 25 जून तक के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया अब इस अवधि को 15 जुलाई 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है । जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की बढ़ती संख्या एवं दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं जिला प्रशासन के आदेशानुसार निवाड़ी का बाजार बृहस्पतिवार, पृथ्वीपुर का रविवार को और ओरछा का बाजार मंगलवार को बंद रखा जाएगा।
30 जून से बेतवा और जामनी नदी के पुल पर आवागमन होगा बंद
ओरछा। हर वर्ष की तरह ओरछा पृथ्वीपुर मार्ग पर बने बेतवा एवं जामनी नदी के पुलों पर बारिश के मौसम में आगामी 30 जून से करीब तीन माह के लिए पुलों पर दीवार बनाकर मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस मार्ग के बंद होने से क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांव के लोगों को आवागमन की भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कई बार बेतवा एवं जामनी नदी के पुलों के निर्माण के साथ ओरछा पृथ्वीपुर मार्ग को बारिश के समय बंद न किये जाने की मांग की जाती रही है लेकिन अब तक प्रशासन ने इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें