फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम में अब विधायक प्रतिनिधि और पार्षद भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्षद द्वारा उपसभापति के वार्ड में तैनात माली, सुरक्षा गार्ड की सूचना मांगने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उपसभापति के वार्ड में तैनात माली, सुरक्षा गार्ड को लेकर सूचना मांगने पर नगर निगम में विधायक प्रतिनिधि और वार्ड 59 के पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। इससे गहमागहमी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।
वार्ड 59 के पार्षद संजीव गुप्ता ने हाल ही में पत्र लिखकर नगर निगम से सूचना मांगी है कि वार्ड 49 गोंदू कंपाउंड में अभी कितने माली और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। चूंकि, ये वार्ड उपसभापति सुशीला दुबे का है और उनके पति गोकुल दुबे सदर विधायक रवि शर्मा के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में पार्षद द्वारा ये चिट्ठी लिखने की जानकारी होने से वह खफा हो गए। शनिवार को नगर निगम में पार्षद और विधायक प्रतिनिधि का आमना सामना हो गया। इस पर गोकुल ने पार्षद से सवाल किया कि उनके वार्ड को लेकर सूचना क्यों मांगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया है कि गालीगलौज शुरू हो गई। हाथापाई की स्थिति बनते देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद के वार्ड में रुकवा दिया था काम
कुछ समय पहले विधायक प्रतिनिधि ने वार्ड 59 में बन रहे शौचालय का काम रुकवा दिया था। इसके बाद पार्षद ने धरना दिया था। बाद में काम शुरू हुआ था। बताया गया कि इसी प्रकरण के बाद अब पार्षद ने उपसभापति के वार्ड में तैनात कर्मचारियों को लेकर सूचना मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें