झांसी। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और आईआईटी मुंबई के दी स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बीच महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, आईक्यूएसी के निदेशक प्रो सुनील काबिया व आईआईटी मुंबई की प्रतिनिधि रेनू सिंह उपस्थित रहे। आईआईटी मुंबई स्थित दी स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से वित्तपोषित एक महत्वपूर्ण उपक्रम है। जो कि ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर व उनकी उपयोगिता का मुखर समर्थन करता है। अनुबंध के तहत अब बुंदेलखंड विवि के विद्यार्थियों, शोधार्थियों व शिक्षकों को भी Linux, LaTeX, DRUPL, Scilab, Java, C++ जैसे अन्य फ्री ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर को उपयोग करने व उनके प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर डॉ संजय निभोरिया, प्रो काव्या दुबे, डॉ सुनील त्रिवेदी, अनिल बोहरे, डॉ अतुल खरे, डॉ संदीप वर्मा, डॉ दीप्ति कुमारी, डॉ आशीष वर्मा, हेमंत चंद्रा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो