फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब 23 नवंबर तक होंगे बीएड में सीधे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक संस्थानों में 25 से 27 नवंबर तक चलेंगे एडमिशन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड में सीधे प्रवेश की तिथि दूसरी बार बढ़ा दी है। अब 23 नवंबर तक कॉलेजों में एडमिशन हो सकेंगे। वहीं, अल्पसंख्यक संस्थानों में 25 से 27 नवंबर तक एडमिशन चलेंगे। बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में सीधे प्रवेश की तिथि दो से 11 नवंबर तय की गई थी। इसके बाद प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई थी। बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोर कमेटी द्वारा प्रदेश के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए सीधे प्रवेश की तिथि अब 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक संस्थानों में तय कोटे के अंतर्गत सीट पर 25 से 27 नवंबर तक प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अब तक हो चुके 1.37 लाख प्रवेश

प्रदेश के बीएड कॉलेजों में अब तक 1.37 लाख प्रवेश हो चुके हैं। पूल काउंसलिंग तक बीएड में प्रवेश को लेकर रुझान नहीं दिख रहा था। मगर सीधे प्रवेश शुरू होने के बाद एडमिशन का ग्राफ बढ़ने लगा। सीधे प्रवेश के दौरान करीब 89 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। अभी भी प्रदेश के कॉलेजों में बीएड की 1.16 लाख सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें