फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेब्रा लाइन पार की तो कटेगा चालान

Mon, 08 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब चौराहा पर लाल बत्ती होने पर किसी भी वाहन चालक ने जेब्रा लाइन को पार किया तो सीधे पुलिस चालान कटेगी। सोमवार को शहर के प्रमुख पांच चौराहों पर नगर निगम जेब्रा लाइनों को खिंचवा देगा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस वाहनों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार की सुबह सादा वर्दी में एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने शहर के इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, बीकेडी चौराहा, कचहरी चौराहा व इलाहाबाद बैंक चौराहा का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों पर आम नागरिक की तरह खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था के चरमराने की वजह तलाशी।

उन्होंने पाया कि चौराहा पर लाल बत्ती होने के बावजूद वाहन चालक बेखौफ चौराहा पार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने वाहनों को रोका मगर कोई स्टॉप लाइन नहीं थी। इससे पैदल चलने वालों को चौराहा पार करने में काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा था। इन हालातों के चलते उन्होंने सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


उन्होंने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से इस बाबत फोन पर वार्ता करके चौराहों पर सोमवार को हर हाल में जेब्रा लाइन खिंचवाने को कहा। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि नियमानुसार जेब्रा लाइन खिंचवाएं। लाइन खिंचने के बाद वहीं पर खड़े होकर यातायात के नियमों का पालन करवाएं। यदि कोई उल्लंघन करे तो सीधे चालान काटने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें