फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, संयम बरतो जनाब

विज्ञापन
नगर निगम में ऋण के आवेदन के लिए जुटी पटरी दुकानदारों की भीड़।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आए दिन 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का पालन करने के लिए जागरूक नहीं हो रहे हैं। सोमवार को नगर निगम में भीड़ का सैलाब उमड़ा, तो सोशल डिस्टेंसिंग ताक पर नजर आई। इस दौरान निगम अफसरों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जहमत नहीं उठाई। नगर निगम में उमड़ा सैलाब संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका की ओर इशारा करता नजर आया।
विज्ञापन

नगर निगम में सोशल डिस्टेंसिंग का लगातार उल्लंघन हो रहा है। आए दिन हो रहे धरना प्रदर्शनों में भी भारी भीड़ बुलाकर जन समर्थन दिखाया जाता है। वहीं पटरी दुकानदार भी ऋण आवेदन करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी नगर निगम में पटरी दुकानदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर निगम में बनाए गए काउंटरों पर भी लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। एक-एक काउंटर पर करीब 200 लोगों का झुंड लगा हुआ था। निगम अब तक आवेदकों के लिए पर्याप्त काउंटरों का इंतजाम नहीं कर सका है। वहीं तमाम पटरी दुकानदार आवेदन लेकर निगम के विभिन्न कार्यालयों के बाहर चक्कर लगाते नजर आए। इस दौरान निगम के अफसरों ने भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सचेत भी नहीं किया।
------------
सफाई कर्मचारियों का उमड़ा सैलाब
नगर निगम में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने निगम का घेराव किया। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ताक पर रहा। धरने के दौरान जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई कर्मचरियों ने महापौर रामतीर्थ सिंघल को ज्ञापन सौंपा। महापौर ने सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती के मुद्दे पर निगम अधिकारियों को 19 सितंबर तक रिपोर्ट देने के लिए कहा। इस दौरान महापौर कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा। इस मौके पर लखनलाल उस्ताद, विकास पहलवान, राजेश बाबा, अनिल, सरोवर, रामदास, केशव वाल्मीकि, प्रकाश, प्रमोद, ज्योतिदेवी, सुरेंद्र, राजू, कमलेश समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाएगा। पटरी दुकानदारों के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएंगे। निगम पूरी तरह सुनिश्चित करेगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें