झांसी। शासन ने नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का तबादला अलीगढ़ नगर निगम में किया है। सोमवार को आदेश आने के बाद नगर निगम में चर्चा का आलम रहा। अब शासन से सृजित पद के अनुरूप नगर निगम में एक अपर नगर आयुक्त रहेंगे।
नगर निगम में एक अपर नगर आयुक्त का पद सृजित है। अब तक नगर निगम में तीन अपर नगर आयुक्त थे। जिनमें से प्रभारी अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह का तबादला शासन ने आगरा कर दिया। इसके बाद सोमवार को शासन ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का तबादला इसी पद पर नगर निगम अलीगढ़ में किया है। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम रहा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त करीब तीन साल तक झांसी में तैनात रहे।