फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब सीयूईटी के जरिए 10 कोर्स की सीटें भरेगा बीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 10 परास्नातक व्यावसायिक कोर्सों की 10-10 सीटें अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के जरिए भरी जाएंगी। मंगलवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में इसको मंजूरी दे दी गई। हालांकि, इनमें कई वो कोर्स हैं, जिनमें प्रवेश कम होते हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में करीब 100 व्यावसायिक कोर्स संचालित हैं। इनमें कई कोर्सों में सीधे प्रवेश तो कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के जरिए एडमिशन होते हैं। बीटेक, बीफार्मा और बीआर्क की 50 फीसदी सीटें एकेटीयू के जरिए भरी जाती हैं। मंगलवार को बीयू में प्रवेश समिति की बैठक हुई। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि परास्नातक के दस कोर्सों एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोमेडिकल, एमएससी लाइफ साइंस, एमएससी स्टैटिक्स, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी होम साइंस, एमएससी जियोलॉजी, एमए एजूकेशन, एमएफए और एमलिब की 10-10 सीटें अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा कराए जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के जरिए भरी जाएंगी। इन सभी कोर्सों में 30-30 सीटें हैं। डीन एकेडमिक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि सीयूईटी के लिए छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुरू होने वाला है। अब बीयू द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और प्रदेश सरकार को सीयूईटी के संस्थानों की सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया जाएगा। बैठक में कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, प्रो. आरके सैनी, प्रो. डीके भट्ट मौजूद रहे।


एक से दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण को मंजूरी
झांसी। छात्रा की शादी, अभिभावक के स्थानांतरण, बीमारी आदि होने पर यदि कोई विद्यार्थी एक से दूसरे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में स्थानांतरण चाहता है, तो ले सकेगा। प्रवेश समिति ने नई शिक्षा नीति के तहत भी इसे मंजूरी दे दी। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर समिति गठित है। कुलपति के अनुमोदन के बाद संबंधित विद्यार्थी का एक से दूसरे शिक्षण संस्थान में स्थानांतरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें