फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब 27 से होंगी बीबीए, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू बीबीए (रिटेल), बीए-बीएड तथा बीएससी-बीएड की परीक्षाएं अब 27 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं का कार्यक्रम तथा परीक्षा केंद्र की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 क स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम बीबीए (रिटेल), बीए-बीएड तथा बीएससी-बीएड द्वितीय सेमेस्टर तथा शिक्षा सत्र 2024-25 के बीए-बीएड, बीएससी-बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 27 फरवरी से शुरू होंगी, जो 10 मार्च को संपन्न कराई जाएंगी।



शिक्षा सत्र 2023-24 के बीए-बीएड तथा बीएससी-बीएड द्वितीय सेमेस्टर तथा शिक्षा सत्र 2024-25 के बीए-बीएड तथा बीएससी-बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र नवीन परीक्षा भवन बीयू को बनाया गया है। बीबीए (रिटेल) के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र नवीन महाविद्यालय सरैया चित्रकूट को बाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 33 हजार पंजीकरण



बीयू की वेबसाइट पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पंजीकरण तथा फार्म भरे जा रहे हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात तक 33333 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है जबकि 11600 ने फाॅर्म भर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी को पंजीकरण अथवा फाॅर्म भरने में दिक्कत हो रही है, तो वह कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के लैंड लाइन नंबर 0510-2441144 है, जिस पर सुबह 10 से शाम आठ बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नं. 9151019697 व 9151019698 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें