झांसी। सीपरी कारगिल पार्क स्थित श्रीशिव शक्ति सांई बाबा मंदिर के 29 वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को गाजे-बाजे के साथ सांई बाबा की पालकी एवं मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पालकी पूजन आशीष उपाध्याय ने किया। यजमान सुधा-वेद तिवारी ने पुराण पूजन किया। मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ हुई। मथुरा के कृष्णकांत शास्त्री ने भगवान महादेव की महिमा का सुंदर वर्णन किया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक आचार्य संतोष तिवारी अरुण पांडे, सुबोध सिंह, आयुष तिवारी, अजय तिवारी, प्रमोद सिंह राठौर, केके श्रीवास आदि मौजूद रहे। संवाद