फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब 18 हजार लीटर वाला वाटर वाउजर लेकर पहुंचेगी दमकल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आग एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग का बेड़ा और भी मजबूत हो गया है। अग्निशमन विभाग को 18 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला वाटर बाउजर दिया गया है। अब तक की गाड़ियों में महज चार हजार लीटर पानी ही स्टोर हो पाता था। वाटर बाउजर, मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल समेत अब तीन गाड़ियां दस्ते में शामिल हो गई हैं। इनकी बदौलत दस्ता चार गुना अधिक मजबूत हुआ है।
लखनऊ समेत कई स्थानों पर हाल में आग लगने की कई भयावह घटनाएं सामने आईं। इनमें लोगों की जान भी गई। बहुमंजिली इमारतों में आग की घटनाओं ने भी दहला दिया। इन घटनाओं के बाद खासतौर से महानगरों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दमकल गाड़ियों को खेप रवाना की गई। इनमें वाटर वाउजर को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अफसरों के मुताबिक इस हैवी टैंक वाउजर में 18,000 लीटर पानी स्टोर किया जा सकेगा। अब तक सामान्य गाड़ियों में 4,000 लीटर पानी ही भरा जा सकता है। बड़े अग्निकांड में पानी खत्म होने के बाद गाड़ियों को दोबारा पानी भरने के लिए लौटना पड़ता था। ऐसे में वाटर वाउजर के सहारे लंबे समय तक मौके पर रहकर आग को बुझाने में मदद मिलेगी।
दो अन्य तकनीकी से युक्त गाड़ियां भी बेड़े में शामिल हुई हैं। इनमें 20 फीट ऊंचाई तक पहुंचने वाली सीढि़यां भी हैं। खास तौर से बहुमंजिली इमारतों में आग बुझाने में मदद मिलेगी। मल्टी डिजास्टर व्हीकल का आग में बचाव के साथ भवन ढहने, पानी में डूबने, सड़क या अन्य दुर्घटनाओं समेत विभिन्न आपदाओं के दौरान भी इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन

000
वर्जन
पानी कम होने की वजह से गाड़ियों को कई बार रिफिल करने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। इससे बचाव कार्य में भी विलंब होता था। ऐसे मामलों में वाटर वाउजर काफी उपयोगी साबित होगा।
-राज किशोर राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें