फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: थाना प्रभारी ने नहीं किया आदेश का अनुपालन, कोर्ट सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घरेलू हिंसा के एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एफटीसी कोर्ट ने सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक को कड़ा निर्देश दिया। उन्हें तीन दिन के भीतर आदेश का अनुपालन कर व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होना होगा। न्यायालय ने पीड़िता वंदना को सुरक्षा देने और ससुराल भेजने का आदेश दिया था। इस आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। इसके बाद 3 सितंबर, 2026 को पुनः अनुपालन के निर्देश दिए गए थे। पुलिस को 11 सितंबर, 2026 तक न्यायालय में आख्या प्रस्तुत करनी थी। इसके बावजूद इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक को नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर आदेश का अनुपालन कर स्वयं न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें