फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लंबे समय से अनुपस्थित चालक और परिचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रोडवेज विभाग में तैनात करीब 200 संविदा परिचालकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। तैनाती के बाद पिछले तीन से चार माह तक बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे ऐसे परिचालकों पर विभाग कार्रवाई कर बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। इस संबंध में विभाग ने संबंधित परिचालकों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम झांसी परिक्षेत्र के झांसी और उरई डिपो से बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में नियमित के अलावा समय-समय पर आउटसोर्स और संविदा परिचालकों की विभाग ने नियुक्ति कर रखी है। बावजूद इसके ऐसे कई आउटसोर्स व संविदा परिचालक हैं जो करीब तीन से चार माह बीत जाने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे परिचालकों ने न तो विभाग से छुट्टी ली है और न ही नौकरी से त्यागपत्र दिया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि पिछले तीन से चार माह से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे परिचालकों व चालकों की सूची तैयारी की गई है। झांसी और उरई डिपो मिलाकर करीब 200 चालक और परिचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी की गई है। करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में जवाब संतुष्ट न होने पर ऐसे कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें