फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गो संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी

Sat, 03 Oct 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास स्थित रामेश्वरम बैंक्वेट एंड कन्वेंशन सेंटर में दिव्य संत समागम के दूसरे दिन कथा व्यास चिन्मयानंद बापू ने गो महिमा एवं गुरु तत्व महिमा विषय पर विचार रखे। गो संरक्षण के विषय पर उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार या संत समाज की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। गो संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक दायित्व का विषय है। जब प्रत्येक व्यक्ति गोसेवा और संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी इस परंपरा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


संतवाणी से भक्तिमय हुआ वातावरण
दूसरे दिन देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों से गुरु तत्व की महत्ता, भक्ति, सेवा, सनातन संस्कार और गो महिमा पर प्रकाश डाला। संतों ने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक माने गए हैं। संत समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संतों के दर्शन एवं प्रवचन सुनने पहुंचे। आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें