फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएचसी अधीक्षक को थमाया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आदेश पर सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही दंत चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने 18 दिसंबर को सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें न सिर्फ अग्निशामक यंत्र कालातीत मिले थे बल्कि दंत रोग चिकित्सक की अलमारी में स्थानीय एनेस्थीसिया (सुन्नता) के चार इंजेक्शन खाली मिले थे। उपकरणों और ट्रे पर जंग लगी मिली थी। इसके बाद नेत्र रोग विभाग में भी काफी अनियमितता मिली थी। उप-मुख्यमंत्री ने सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए थे। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने सीएचसी अधीक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि स्पष्टीकरण आने के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें