फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन निजी अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
notice
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन में क्लीनिक व प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टरों के साथ बैठक में तीन नर्सिंग होमों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीएम ने दिए हैं। इन निजी अस्पतालों ने एंटीजन किट मिलने के बावजूद कोविड की जांच नहीं की। 12000 किट के सापेक्ष 8500 जांचें ही हो पाई हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि एंटीजन किट उपलब्ध कराने के बाद भी मरीजों की टेस्टिंग नहीं की जा रही है, यह उचित नहीं है। आने वाले मरीज और उनके तीमारदार की भी कोविड की जांच जरूरी है। नर्सिंग होम व क्लीनिक एंटीजन किट से मरीजों की जांच कर शाम पांच बजे तक रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। वहीं, समीक्षा में पाया गया कि 45 निजी चिकित्सालयों ने एंटीजन किट प्राप्त नहीं की है। इस पर नाराजगी जताई गई। इस दौरान सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, डॉ. अशोक सक्सेना, डॉ. नीरज जैन, डॉ. अतुल प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें