फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समय से रिपोर्ट न मिलने पर पांच डॉक्टरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हिदायतों के बाद भी सीटी स्कैन व एमआरआई की जांच रिपोर्ट मिलने में देरी की शिकायतों पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त हो गया है। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष ने पांच चिकित्सकों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी या ओपीडी में आने वाले गंभीर रोगियों की सीटी स्कैन या एमआरआई जांच कराई जाती है। सीटी स्कैन मशीन कॉलेज परिसर में लगी हुई है और एमआरआई सरकारी रेट पर एक निजी संस्थान में कराई जाती है। लेकिन जांच रिपोर्ट के लिए रोगियों अथवा तीमारदारों को चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब भी तीन-चार दिन से पहले नहीं मिलती। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन कई बार हिदायत दे चुका है मगर सुधार नहीं हुआ। सीएमएस एवं रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. सचिन माहुर ने विभाग के पांच चिकित्सक शिक्षक डॉ. रचना चौरसिया, डाॅ. प्रीति तिवारी, डॉ. शैली पंवार, डॉ. पीयूष पांडेय व डॉ. शिवेश पांडेय को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें