फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प में नहीं ली रुचि, चार खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शासन एवं प्रशासन की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं में खंड शिक्षा अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। चिरगांव, मऊरानीपुर, बबीना और बंगरा में ऑपरेशन कायाकल्प के कामों में कोई प्रगति नहीं होने पर बीएसए ने इन ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका है।
विज्ञापन

सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। इससे पहले 26 जून को हुई बैठक में निर्देश दिए गए थे कि कायाकल्प के अंतर्गत विकास कार्यों को प्रारंभ करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित अधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाएंगे। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में बंगरा, चिरगांव, मऊरानीपुर और बबीना की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। यहां कई विद्यालयों में काम शुरू ही नहीं हुआ था। बैठक में इन ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बीएसए ने बैठक के बाद कार्रवाई की। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि इन चारों ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें