जानकारी के अनुसार, ग्वालियर रोड पर सिमरधा में सर्विस लेन पर बिजली के तारों के संपर्क में आने से कंटेनर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से राजस्थान के पलवल निवासी ड्राइवर मोहम्मद आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कारों से भरे कंटेनर में आग लग गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर के अंदर कारें भी जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर रोड पर सिमरधा में सर्विस लेन पर बिजली के तारों के संपर्क में आने से कंटेनर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से राजस्थान के पलवल निवासी ड्राइवर मोहम्मद आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
कंटेनर के अंदर रखीं फोर्ड कंपनी की कारें भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे वो जलकर खाक हो गईं। दमकल दस्ते को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे सड़क का यातायात भी बाधित हुआ।