फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय समय में कार्यालय में दिखे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय समय में कार्यालय में दिखे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर। अब विद्यालय समय में शिक्षक बीआरसी व बीएसए कार्यालय में नजर आए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्यमंत्री एवं उच्चाधिकारियों की बैठक से लौटकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय का शैक्षिक कलेंडर बनवाने को भी कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक की बैठक ली थी। इस दौरान विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के कई निर्देश दिए थे। अब प्रत्येक विद्यालय का शैक्षिक कलेंडर तैयार कराया जाएगा, जिसे निर्धारित समय पर पूर्ण करना होगा। प्रत्येक विद्यालय में महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम मनाए जाएंगे। इसमें बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों में प्लास्टिक बैग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। मानसून सीजन में प्रति बच्चा/प्रति शिक्षक और अधिकारीगण कम से कम 01-01 पौधे का रोपण करेंगे।
विज्ञापन

25 जून से समस्त विद्यालयों को खोला जाएगा। विद्यालयों की पूर्ण सफाई, पेयजल व शौचालय आदि के प्रयोग के लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। नियमित शिक्षक के स्थान पर अन्य शिक्षक/व्यक्ति से शिक्षण कार्य कराने पर सीधे सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में कार्यरत समस्त गुरुजन/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण फोटो सहित विवरण फ्लैक्स बैनर/ दीवालों पर पेंट कराया जायगा। विकासखंड स्तर पर समस्त शैक्षिक गतिविधियों की जवाबदेही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की होगी। विद्यालय में जन-सहिभागिता को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों की खुली बैठकें आयोजित की जाएंगी। आईजीआरएस एवं जनसूचना 2005 से संबंधित प्रकरणों के निस्तारणों का विवरण अलग से अंकित किए जाने के निर्देश लिपिको को दिए गए हैं। स्कूल चलो अभियान 01 जुलाई से संचालित किया जाना है, जिसमें मंत्री/ सांसद/ संसद सदस्य/ विधायकों समस्त जन प्रतिनिधि को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन

समस्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों/न्यायपंचायतों के विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्रवाई से अवगत कराएंगे। माह जुलाई में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग, यूनिफार्म, जूता-मोजा का वितरण षत-प्रतिषत गुणवत्तायुक्त कराया जायगा। उक्त का विवरण ऑनलाईन पोर्टल पर अंकित किया जाएगा। एमडीएम की जांच प्रतिदिन की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों की बैठक में शैक्षिक स्तर को सुधारने की दिशा में कई निर्णय लिए जाएंगे। इनका अक्षरश: पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें