फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा का बैंक खाता खाली न कर दें आपका बताया गया ओटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को शिवाजी नगर स्थित ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। इसमें साइबर विशेषज्ञ ने कहा कि फोन पर किसी को भी अपने बैंक खाता संबंधी जानकारी न दें। लॉटरी व इनाम के लालच में ने पडे़। अगर किसी को भी ओटीपी बताया तो खाता चंद सेकंड में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस के एसआई राहुल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया साइबर क्राइम का पार्ट है। लालच व अज्ञानता के कारण साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। छात्र-छात्राओं से कहा कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। बैंक खाते व एटीएम कार्ड से लेकर ओटीपी की जानकारी किसी से साझा न करें। जहां भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें, वहां सजग रहें। बैंक कभी भी आपसे फोन पर जानकारी नहीं मांगते हैं। एटीएम से पैसे निकालने में भी सतर्क रहें। विशेषज्ञ अबुल हसन ने बताया कि छात्राएं फेसबुक व व्हाट्सएप पर निजी जानकारियां शेयर न करें। कई शरारती तत्व मौका पाकर फोटो का गलत उपयोग कर लेते हैं। किसी अंजान से दोस्ती कतई न करें। यदि लॉटरी व इनाम निकलने के लालच का कॉल आए तो सतर्क रहे। इसके अलावा, एसआई शाल्या देवी, कुशजीत गुप्ता, सोनाली सिंह ने भी छात्राओं को जागरूक किया।
जागरूकता के लिए अमर उजाला का जताया धन्यवाद
कॉलेज की प्रबंधक अर्चना गुप्ता ने अमर उजाला के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य अनिल प्रभा द्विवेदी, इंचार्ज एलआर सोनी, शिक्षक राजीव दुबे, संजू मिश्रा, राजीव, सरोज, सुुबोध कौशिक, शिवराम, मनोज पुरवार, गीता सेठ व सतीश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्राओं को किया सम्मानित
स्कूल में चित्रकला प्रदर्शनी के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं को साइबर टीम ने सम्मानित किया। कॉलेज की प्रबंधक अर्चना गुप्ता ने बताया कि स्कूल की छात्राओं ने एक से एक शानदार चित्र बनाए।
विज्ञापन

सवाल - कानून का डर नहीं है क्या अपराधियों को ? नूर अफसा
जवाब - सभी के लिए कानून बराबर है। हर अपराधी को उसके किए की सजा मिलती है।
सवाल - आईडी हेक करने वाले पकड़े क्यों नहीं जाते ? स्मृति श्रीवास्तव
जवाब - बिल्कुल पकड़े जाते हैं और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की जाती है।
सवाल....मनचलों पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं होती? शालिनी यादव
जवाब - शिकायत आते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। लगातार कार्रवाई जारी हैं।
सवाल - साइबर अपराध पर पूरी तरह लगाम कैसे लगेगी ? मनाली सिंह
जवाब - इसके लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। पुलिस की कार्रवाई हो रही है।
यह दी सीख
- वाहन चलाते हैं तो हेलमेट लगाएं, लाइसेंस साथ रखें।
- स्मार्ट फोन जैसे गैजेट्स का सकारात्मक उपयोग करें।
- सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारियां शेयर न करें।
- बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट व एसएमएस भेजना अपराध है।
- ठेस पहुंचाने वाले फोटो, मेसेज न डालें, न लाइक करें।
इन नंबरों पर करें शिकायत
एसएसपी - 9454400282
कोतवाली - 9454403646
नवाबाद - 9454403651
सीपरी - 9454403659
प्रेमनगर - 9454403653
सदर बाजार - 9454403655
साइबर थाना - 7839876648
महिला थाना - 9454403648
वूमेन पावर हेल्प लाइन नंबर - 1090, 181
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें