फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉथ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन की झांसी मंडल शाखा को भंग कर दिया गया है। यूनियन के जोनल महामंत्री ने आदेश जारी कर मंडल महामंत्री को चार्ज छोड़ने के लिए कहा है। इसे लेकर एनसीआर के जीएम ने डीआरएम को पत्र लिखा है। किसी मंडल शाखा को भंग करने का झांसी मंडल में यह पहला मामला है।
विज्ञापन

झांसी मंडल में करीब 15 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। यहां कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने के लिए एनसीआरएमयू और एनसीआरईएस दो संगठन संचालित हैं। इन संगठनों की मान्यता का चुनाव हर तीन साल में होता है। झांसी मंडल में एनसीआरएमयू का कार्यकाल अप्रैल 2021 में पूरा हो चुका है। इसके बाद से मंडलीय शाखा का चुनाव नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार शाम को एनसीआरएमयू के जोनल महामंत्री आरडी यादव ने पत्र आदेश जारी कर झांसी मंडल शाखा को भंग कर दिया। इसके साथ ही मंडल महामंत्री आरएन यादव को शाखा का पूरा कार्यभार ग्वालियर कल्याण निरीक्षक वीएस कंसाना को सौंपने के लिए कहा है। इसे लेकर रेलवे जीएम ने भी डीआरएम को पत्र भेजकर कार्रवाई कराने के लिए कहा है।
मामले को लेकर रेलवे कर्मचारियों में चर्चा का आलम है। बताया जाता है कि एनसीआरएमयू झांसी मंडल शाखा में पिछले कुछ दिनों से गुटबाजी हावी है। हालात यह हैं कि मंडल के कर्मचारी अधिकारियों की सुन नहीं रहे हैं। वहीं मंडल महामंत्री 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति से पहले हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें