फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें: अभिनेत्री के खिलाफ वारंट, 16 साल पुराने इस केस में कोर्ट में पेश करने का आदेश

Sun, 18 Oct 2026 08:58 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। 16 साल पुराने मामले में पुलिस को राखी सावंत को एक दिसंबर तक कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Rakhi Sawant - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपमान से आहत युवक लक्ष्मण अहिरवार की आत्महत्या से जुड़े 16 साल पुराने मामले में फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत में पेश न होने पर सीजे (एफटीसी) अंजली की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने पुलिस को एक दिसंबर तक राखी सावंत को गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता (दांडिक) मृदुल कांत श्रीवास्तव के मुताबिक, इस मामले में 16 अक्तूबर को राखी को अदालत में पेश होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुईं। इस पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।
Trending Videos

टीवी शो में विवाद के बाद युवक ने दी थी जान
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी मोहल्ला निवासी लक्ष्मण अहिरवार (24) का अपनी पत्नी अनीता से विवाद चल रहा था। उस समय एक निजी टीवी चैनल पर राखी सावंत 'राखी का इंसाफ' कार्यक्रम होस्ट करती थीं। इस कार्यक्रम में घरेलू विवादों को सार्वजनिक रूप से उठाया जाता था। 

 

अनीता ने भी अपने वैवाहिक विवाद को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद अनीता और लक्ष्मण को कार्यक्रम के लिए चुना गया। कार्यक्रम में दोनों के वैवाहिक विवाद को लाइव प्रसारित किया गया था। 

लक्ष्मण की मां सावित्री का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान राखी सावंत ने उनके बेटे के लिए सार्वजनिक रूप से बेहद आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। आरोप है कि इससे आहत होकर लक्ष्मण ने कार्यक्रम प्रसारित होने के बाद 9 नवंबर, 2010 को आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन

इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने राखी सावंत समेत कार्यक्रम की टीम के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की विवेचना बाद में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने राखी सावंत समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें