झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन दस जनवरी से डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉक आउट प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में करने जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता में 24 टीमें खेलेंगी। इनमें 23 टीमें झांसी जनपद व एक ललितपुर की है।
सचिव अरविंद कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में इस साल 24 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिनको छह पूल में बांटा गया है। सभी टीमों के सामने ड्रा डाला गया। प्रत्येक पूल में चार- चार टीमों को रखा गया। प्रत्येक टीम को अपने पहले लीग राउंड में तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। प्रत्येक पूल की टॉप एक टीम सुपर लीग के लिए क्वालिफाई करेगी। जिनके दो- दो लीग मैच होंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच 40 ओवरों का होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रेलवे डिवीजन झांसी व डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ललितपुर के बीच सुबह दस बजे से खेला जाएगा।