फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी काम ठीक नहीं हुआ, कहीं गुणवत्ता खराब तो कहीं लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घटिया निर्माण कार्यों की एक के बाद एक शिकायतें सामने आने के बाद उप्र स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (यूपीसिडको) के अधिशासी अभियंता जीपी सिंह के प्रति प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीएम ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यूपीसिडको द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तीन करोड़ छप्पन लाख रुपये की लागत से जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण किया गया है। ये काम 31 जनवरी को पूरा होना था, परंतु अब तक बिल्डिंग हैंडओवर नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं, निर्माण पूरा करने के लिए हॉल के इर्दगिर्द काफी तोड़फोड़ की गई, जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। वहीं, यूपीसिडको द्वारा अग्निशमन केंद्र के अनावसीय व आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है। ये कार्य भी गुणवत्ताविहीन पाए गए हैं। उधर, राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र भरारी के सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी भी यूपीसिडको के पास है। निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है तथा तय अवधि में महत 62 प्रतिशत काम ही हो पाया है। प्रशासन को विभागों की ओर से यूपीसिडको के कामों की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके अलावा जांच में सामने आया कि वर्ष 2020-21 में यूपीसिडको से 12 काम कराए जा रहे हैं, जिनकी स्वीकृत लागत 45.71 करोड़ के सापेक्ष 26.66 करोड़ रुपए दिए भी जा चुके हैं, लेकिन इनमें से व्यय 19.65 करोड़ ही हुए। इस पर शुक्रवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिशासी अभियंता के एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
सड़कों का निर्माण शुरू न होने पर असंतोष
झांसी। शुक्रवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बुंदेलखंड विकास निधि व 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दरम्यान सामने आया कि जिला पंचायत द्वारा 5.63 किमी की तीन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, इसके लिए स्वीकृत लागत 2.38 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए गए हैं, बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इस गहरा असंतोष जताते हुए डीएम ने जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। इस दरम्यान रनगुवां व खड़ौरा ग्राम समूह पेयजल योजना की भी समीक्षा हुई। इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, पीडी डीआरडीए उपेंद्र प्रसाद पाल, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता बीएल सिंह आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें