फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे शहर के विकास के, 20 साल में सड़क तक न बना सके

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम महानगर के विकास के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन 20 साल में एक छोटी की सड़क नहीं बना सके है। आलम यह है कि लोगों को सड़क का निर्माण न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही, सड़क पर जलभराव होने से बीमारियों का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, मसीहागंज क्षेत्र के आदर्श नगर में एक सड़क जर्मनी अस्पताल को जोड़ती है। इस सड़क पर नगर निगम की अब तक नजर नहीं पड़ी। सड़क पर जलभराव है और मच्छर पनप रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सड़क और नाली निर्माण न होने से बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इसके चलते कई बार लोग हादसों के शिकार होते हैं। जर्मनी अस्पताल का मुख्य मार्ग सड़क के पास है, लेकिन गंदगी के चलते लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। लोगों कहते हैं कि कई बार नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण कराने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद भी सड़क के निर्माण को लेकर सुनते नहीं हैं। लोगों में नगर निगम और पार्षदों की मनमानी के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

-------
लोग कहते हैं
20 साल से सड़क निर्माण को प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम अधिकारियों को कई बार कह चुके हैं। - डॉ. अंजनी श्रीवास्तव
घर पर बोरिंग करानी है, लेकिन सड़क न बनने के चलते बोरिंग मशीन नहीं आ रही है। सड़क पर जलभराव हो जाता है। - रवीश मल्होत्रा
नालियां टूटी होने से दिक्कत होती है। घरों में पीने का पानी नहीं आता। बोरिंग करानी है, लेकिन सड़क न बनने से समस्या है।- आलोक कुमार व्यास
बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। घूमकर जाना पड़ता है। जहां से दो किमी दूर विद्यालय पड़ता है। सड़क बनने से दिक्कत है। - मीरा चंसोरिया
जर्मनी अस्पताल जाने के लिए भी समस्या होती है। खराब सड़क होने से लोग गिर जाते हैं। इसलिए घूमकर जाना पड़ता है।- उमा देवी शर्मा
नालियों का पानी सड़क पर भरा रहता है। बारिश में कीचड़ होने के बाद सड़क से निकल नहीं सकते। नगर निगम सुन नहीं रहा।- सुरेश पाठक
कीचड़ और गंदगी से कॉलोनी में बीमारियों का खतरा है। निगम के अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे दूर कराया जाए।- संतोष गुप्ता
कई बार तहसील दिवस, नगर निगम को भी ज्ञापन दिए। बारिश के दौरान मच्छर पनपने से बीमारियों की आशंका है। - नरेंद्र भूषण तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें