फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दुकानों पर राशन खत्म, व्यवस्था बनाने में जुटा विभाग

विज्ञापन
no rashan in goverment shop
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किए जा रहे राशन के वितरण में बाधा आई है। जिले की कई दुकानों पर राशन का स्टॉक समाप्त हो गया है। इसे लेकर दुकानों से कार्डधारक खाली लौट रहे हैं। कार्डधारकों को राशन न मिलने की समस्या को लेकर पूर्ति विभाग व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर कार्डधारक को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान कुछ दुकानों से कोटेदारों ने ई-पॉश मशीन के जरिए दूसरी दुकानों के कार्डधारकों को राशन का वितरण कर दिया। ऐसे में कई दुकानों पर राशन खत्म हो गया है। माह के अंत में अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन होने में दिक्कत हो रही है। इसे लेकर पूर्ति विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि कार्डधारक 30 जुलाई तक पोर्टबिलिटी के जरिए निशुल्क राशन उन दुुकानों से लें, जहां राशन की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें