Loko pilot are doing work to cleark
झांसी। रेलवे के चालक (लोको पायलट) और सहायक चालकों में ड्यूटी को लेकर घमासान मचा हुआ है। कुछ कर्मचारी अपने ही साथियों के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उनका आरोप है कि कई लोको पायलट व सहायक लोको पायलट गाड़ियां चलाने की जगह ऑफिस ड्यूटी में बाबू का काम कर रहे हैं।
डीआरएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि ड्राइवर लॉबी में कई चालक व सहायक चालक लंबे समय से बाबू का काम कर रहे हैं। इनमें किसी न किसी का यूनियन से संबंध है। यदि प्रशासन पर उनकी ट्रेनों पर जाने की बुकिंग के संबंध में दबाव डाला जाता है तो उनको एक दो महीने तक सभी मार्गों की लर्निंग दे दी जाती है। लर्निंग देने के बाद दोबारा उनको बाबू के काम में लगा दिया जाता है। महिला कर्मचारियों से सप्ताह में एक दिन ही काम कराया जा रहा है। शिकायती पत्र में 18 से अधिक कर्मचारियों के नाम दिए गए हैं, जो ट्रेन चलाने की जगह ऑफिस में बैठकर बाबू का काम कर रहे हैं। डीआरएम ने इस मामले की जांच वरिष्ठ मंडल अभियंता (ऑपरेशन) को सौंपी है।