फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खर्च का खाका नहीं, खाते में आ गए 45 करोड़

Tue, 10 Dec 2024 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पास नवंबर में 15वें वित्त मद की पहली किस्त के बाद इस माह दूसरी भी आ गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के खाते में 15वें वित्त मद में 45 करोड़ रुपये आ चुके हैं। 22.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त नवंबर में आई थी और इस महीने दूसरी किस्त के तौर पर इतना ही बजट प्राप्त हो चुका है लेकिन बजट खर्च करने के लिए नगर निगम अब तक योजना नहीं बना पाया है।
नगर निगम को हर साल बंधित (टाइड) और गैर बंधित (अनटाइड) मद में 15वें वित्त मद में दो किस्तों में बजट मिलता है। बंधित मद में खर्च के लिए शासन से स्पष्ट निर्देश होते हैं। जबकि, गैर बंधित मद का पैसा बड़ी सड़कों, नालों के निर्माण के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में सुधार, प्रकाश व्यवस्था आदि पर भी खर्च किया जा सकता है। नगर निगम को नवंबर में पहली किस्त के तौर पर बंधित मद में 13.50 करोड़ और गैर बंधित मद में नौ करोड़ रुपये मिले थे। पहली ही किस्त का पैसा खर्च करने के लिए नगर निगम समिति की बैठक नहीं हो पाई थी। अब दूसरी किस्त का पैसा भी आ चुका है। इसके बावजूद अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि समिति की बैठक कब होगी।
विज्ञापन


समिति में ये हैं शामिल

बजट खर्च करने के लिए योजना बनाने वाली समिति के अध्यक्ष महापौर होते हैं। इसके अलावा, डीएम, जेडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता भी समिति में शामिल हैं।
विज्ञापन



वर्जन..
कुछ समय पहले ही 15वें वित्त मद में बंधित और गैर बंधित के तहत 45 करोड़ रुपये का बजट दो किस्तों में प्राप्त हुआ है। जल्द ही समिति की बैठक की तिथि तय हो जाएगी। - मो. कमर, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें