फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों की हेकड़ी से डरे अफसर और नगर निगम

Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
avaidh hordings, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। अब तो भाजपाइयों ने लगभग पूरे शहर को बेतरतीब और अवैध होर्डिंग से पाट दिया। कमिश्नर आवास और सर्किट हाउस की चौखट पर होर्डिंग तान डाले। लेकिन नगर निगम अभी भी ‘हटो- बचो’ की नीति पर काम कर रहा है। नेताओं के ‘भौकाल’ से डरे निगम ने अपने को बचाने के लिए पेशबंदी के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी को नोटिस जारी खानापूरी कर ली। इसमें पूछा है कि क्यों न आप से टैक्स वसूला जाए। अब देखना है कि इस नोटिस का जवाब कब तक और क्या आता है। इससे भी बड़ा सवाल कि नगर निगम क्या कार्रवाई करेगा? 
विज्ञापन


छह और सात अगस्त को प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक के मद्देनजर भाजपा नेता कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह भी नहीं सोच रहे कि उनकी यह उत्साह लोगों पर भारी पड़ सका है। नियम, कानून और लोगों की जान की चिंता छोड़ पूरे शहर में बेतरतीब और अनाधिकृत तरीके से होर्डिंग लगा दी हैं। ऐसा कोई प्रमुख चौराहा, डिवाइडर, किनारे और सड़क नहीं है, जहां होर्डिंग न लगे हों। अब तो प्रतिबंधित क्षेत्रों (इलाइट चौराहा, बीकेडी से सर्किट हाउस रोड, पार्क और सरकारी भवन) में भी होर्डिंग तान दीं हैं जिनके नुकीले कोने किसी को भी जख्मी कर सकते हैं।

बिजली के लंबे खंभों पर उतने की आकार की होर्डिंग लगा दी। कमिश्नर आवास और सर्किट हाउस के ठीक सामने अवैध होर्डिंग लगाकर भाजपाइयों ने सीधे उन्हें चुनौती दी है। इन होर्डिंगों से बीकेडी चौराहे पर लगी भगवानदास माहौर की प्रतिमा ढक गई है। बीकेडी कालेज के बाहर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी अवैध होर्डिंगों ने घेर लिया है।
विज्ञापन


बड़ा सवाल है कि क्या नगर निगम को यह सब नहीं दिख रहा तो जो वह नोटिस भेज कर खानापूरी कर रहा है। अमूमन इस तरह की अवैध होर्डिंग नगर निगम उखाड़ फेंकता है तो इस मामले में अलग रवैया क्यों? क्या इन नेताओं से वह डर गया है या फिर उनसे हाथ मिला लिया है? बिल्कुल स्पष्ट है कि इस शहर के लोगों की चिंता न तो नेताओं को है और न ही आला अफसरों और नगर निगम को।
विज्ञापन



अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह से दो-टूक

सवाल-क्या आप नेताओं से डरते हैं?
जवाब-नहीं, ऐसा नहीं है
सवाल-तो फिर अवैध होर्डिंग हटवाते क्यों नहीं?
जवाब-नोटिस जारी किया है और वीडियोग्राफी करवाई गई है। साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं और इसके बाद कार्रवाई होगी। होर्डिंग अवैध तरीके से लगाए गए हैं।
सवाल-क्या आपके विभाग की नेताओं से मिलीभगत है?
जवाब-ऐसा बिल्कुल नहीं है।
सवाल-टैक्स के नुकसान और लोगों के खतरे के लिए जिम्मेदार कौन है?
जवाब-नोटिस के जवाब आने के बाद जिम्मेदारी तय होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें