फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सिटीजन चार्टर नहीं

Fri, 11 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अभी तक सिटीजन चार्टर लागू नहीं किया जा सका है। यह हाल तब है जब महानिदेशक चिकित्सा-शिक्षा खुद अपने कार्यालय में इसे प्रभावी कर चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी विभागों को सिटीजन चार्टर बनाकर प्रभावी करने के आदेश दिए गए थे। सिटीजन चार्टर में विभिन्न कार्यों, जानकारी आदि के पूर्ण होने की समयसीमा निर्धारित होती है। प्रदेश के कई विभागों ने अपने यहां सिटीजन चार्टर बनाकर लागू भी कर दिया है।

जनपद में भी पुलिस, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों में सिटीजन चार्टर प्रभावी है। इन सबके बावजूद झांसी मेडिकल कॉलेज अभी तक इसे अपने यहां लागू नहीं कर सका है। हाल ही में पिछोर निवासी मुदित चिरवारिया ने जन सूचना अधिकार के तहत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से जनता व कर्मचारियों पर लागू होने वाले सिटीजन चार्टर संबंधी जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


इस पर मेडिकल कॉलेज की ओर से जवाब में मांगी गई सूचना विभाग में उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। सिटीजन चार्टर लागू नहीं होने से नियमों की अवहेलना तो हो ही रही है, वहीं लोगों को जानकारी आदि के लिए भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि सिटीजन चार्टर के लिए डॉ. डी नाथ समेत दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी को 17 दिसंबर तक इसे तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें