फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिमथरी और सिया न्याय पंचायत में हाई स्कूल, इंटर कॉलेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। चिरगांव क्षेत्र में ग्राम सिया एवं सिमथरी न्याय पंचायत के एक दर्जन गांवों में हाई स्कूल और इंटर कॉलेज नहीं है। यहां के बेटे-बेटियां गांव में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद आगे की शिक्षा ग्रहण करने के बाद आठ -दस किमी दूर चिरगांव पढ़ने जाते हैं।

विकास खंड चिरगांव के अंतर्गत आठ न्याय पंचायतें आती हैं। इनमें सिमथरी एवं सिया न्याय पंचायतें ऐसी हैं जहां के बच्चों को हाई स्कूल एवं इंटर की शिक्षा ग्रहण करने के लिए चिरगांव का रुख करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी है, उनके बच्चे ही उच्च शिक्षा हासिल कर पा रहे हैं। वहीं, कई गरीब परिवार अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
वर्ष 2023-24 में सिया ग्राम पंचायत में 74 छात्र एवं 83 छात्राएं, सिमथरी न्याय पंचायत में 75 छात्र एवं 93 छात्राओं ने जूनियर वर्ग में शिक्षा ग्रहण की थी। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में इन दोनों न्याय पंचायतों के जूनियर विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 297 है। - प्रियंका बी चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें