फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के गंदे पानी में निकलने को मजबूर पायगा के लोग

विज्ञापन
पायगा मुहल्ले में नाली का निर्माण नहीं होने से सड़क पर भरा हुआ गंदा पानी लोगों के लिए आवागमन में ब?
विज्ञापन
नाली न होने से सड़क पर भरा गंदा पानी
विज्ञापन

झांसी। उनाव गेट बाहर अंजनी माता रोड स्थित मुहल्ला पायगा में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी मुख्य सड़क पर भर गया है। यह स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
क्षेत्र में पानी का स्थायी निकास नहीं होने के कारण घरों के सामने ही गंदा पानी भरा हुआ है। जिसमें से हर समय दुर्गंध आती रहती है और मच्छर पनप रहे हैं। इससे हर समय गंभीर बीमारियों का भय बना रहता है। लोगों का अपने घर से बाहर तक निकलना दूभर बना हुआ है। क्षेत्र के लोग समस्या के समाधान के लिए कई बार नगर निगम का दरवाजा खटखटा चुके हैं। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि, पास ही अंजनी माता का मंदिर व मस्जिद होेने के कारण यहां से श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। बारिश में स्थिति और भी बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

नालियों के निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों का घरों से निकलना तक दूभर बना हुआ है। - नसीम खान, स्थानीय निवासी
इलाके में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही जमा है। बदबू और मच्छरों से बुरा हाल है। पानी निकासी का प्रबंध किया जाना चाहिए। - रेखा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

मानसून आने वाला है। बारिश में क्षेत्र की मुसीबत और बढ़ जाएगी। शिकायतों का निस्तारण तो दूर की बात है। कोई कर्मचारी देखने तक नहीं आया है। - शाहीन
गंदा पानी भरा रहने के कारण क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। शिकायतों का कोई असर नही हो रहा है। - हेमंत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें