फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में नीतू को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित रंगोली व संगीत प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित कई अन्य कॉलेजों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नीतू अहिरवार ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

रंगोली में डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कालेज की छात्रा कीर्ति विश्वकर्मा ने दूसरा, राजकीय बालिका कन्या इंटर कालेज की ऋतुराज ने तीसरा स्थान पाया। संगीत में सूरज प्रसाद राजकीय बालिका कन्या इंटर कालेज व लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज ने संयुक्त रूप से पहला, आर्य कन्या इंटर कालेज ने दूसरा और हनुमंत इंटर कालेज बामौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, प्रधानाचार्या संध्या चतुर्वेदी, रूपवती ने प्रदान किए। निर्णायक में विकास वैभव, वीरेंद्र चंद्र, सुधा श्रीवास्तव, सुमित बबेले रहे। इस अवसर पर अरुणा अग्रवाल, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रही। संचालन आसमा खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें