फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समुंदर पार में तेरे....

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर के नलकूप मार्ग स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में मंगलवार शाम को पार्श्वगायिका आस्था गिल ने जमकर धूम मचाई। उनके गानों पर युवा जमकर झूमे।
विज्ञापन

पार्श्वगायिका आस्था गिल के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में काफी जोश था। गायिका आस्था गिल ने झांसी के युवाओं का जोश दोगुना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत तू जाने ना गाने से की। गाने पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। इसके बाद पार्श्वगायिका ने सैनोरिटा, सात समुंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई गाया, तो युवाओं ने खड़े होकर धूम मचाई। इस दौरान बीच-बीच में अभी तो पार्टी शुरू हुई के नारे गूंजते रहे। पार्श्वगायिका आस्था गिल ने लैला मैं लैला कैसी में लैला, टिपटिप बरसा पानी, दम मारो दम, प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया, तेरा बश मुझे जीने न दे जैसे तमाम गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान युवा गानों के दीवानों होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में स्कूल के एमडी रोहित पांडेय, प्रधानाचार्य विन्सेंट र्स्टुअट, कर्नल एसएस चौहान, आरजे प्रतीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें