फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर भदोही ले जाए जा रहे बाहुबली विधायक झांसी में गुजारेंगे रात

Sat, 15 Aug 2020 10:11 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले से गिरफ्तार कर लाए जा रहे ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को झांसी में रोका गया है। वह राजगढ़ स्थित पीएसी के अतिथि गृह में रात गुजारेंगे।

विज्ञापन


रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें भदोही ले जाया जाएगा। ऐसे में अतिथि गृह के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

मालूम हो कि भदोही जिले में धनापुर दक्षिणी गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने बाहुबली विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मकान पर कब्जा कर लेने का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


विधायक को हिरासत में लेने के लिए भदोही पुलिस की टीम मध्य प्रदेश गई थी। इस मामले में भदोही पुलिस ने विधायक को मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले से गिरफ्तार किया। आगर-मालवा से हिरासत में लेने के बाद सड़क के रास्ते पुलिस टीम भदोही के लिए रवाना हुई। 

रात होने के कारण देर शाम पुलिस टीम झांसी में रुकी। यहां अधिकारियों से वार्ता के बाद विधायक को राजगढ़ स्थित पीएसी के अतिथि गृह में रोका गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


अतिथि गृह के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें