फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के नाम पर कंपनी ने हड़पे नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र इलाके में निवेश के नाम पर एक कंपनी ने 9 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित जीवनशाह तिराहा के पास वर्ष 2008 में जीसीए नाम से एक कंपनी का कार्यालय खोला गया था। निवेश के नाम पर कंपनी में कई लोगाें ने रकम लगाई थी। थाना कोतवाली स्थित बाहर दतिया गेट निवासी उमेश प्रजापति ने अपनी पत्नी के नाम से कंपनी में 9 लाख रुपये निवेश किए थे। लंबा समय बीत जाने के बाद उनको कोई मुनाफा नहीं किया और न ही उनकी रकम वापस मिली। इसी दौरान कंपनी भी बंद हो गई। वह रकम पाने के लिए कई बार कंपनी के अधिकारियों के घर पहुंचकर चक्कर भी लगाए, लेकिन रकम नहीं मिली। शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने कंपनी के सदस्य पंजाब के मुक्तसरा अंतर्गत कोरबाई निवासी प्रीतम सिंह, बठिंडा निवासी एमडी अमरजीत, डायरेक्टर लुधियाना निवासी गुरदीप व एक प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें