फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिम्नास्टिक में बीयू के नौ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बीकेडी महाविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को लक्ष्मीबाई व्यायामशाला में महाविद्यालयीय जिम्नास्टिक एवं मलखम्भ प्रतियोगिता में संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के मयंक, अनोज विश्वकर्मा और देवेंद्र प्रजापति के साथ बीकेडी महाविद्यालय के गोविंद देव रिछारिया का चयन किया गया है। अतिरिक्त खिलाड़ियों में बीकेडी महाविद्यालय के कृष्ण प्रजापति, कृष्ण कुमार और कृष्ण प्रजापति के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर की सोनिया कुशवाहा, हिमांशी अहिरवार और नैंसी जाटव के साथ बीकेडी महाविद्यालय की रिया साहू का चयन हुआ है। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में विश्वविद्यालय परिसर की हिमांशी प्रजापति को चुना गया है। बीकेडी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके राय, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना, निर्णायक मंडल में राम सिंह सिकोरिया, राम बाबू सिकोरिया, रघुवीर और मनीष कोष्टा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें