फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धर्मशाला के अंदर बनाया रैन बसेरा, यात्रियों को नहीं मिल रहा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर पालिका परिषद ने एक धर्मशाला के अंदर रैन बसेरा बनाया है। जानकारी के अभाव में यात्रियों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। शीतलहर में यात्री यहां-वहां बैठकर ठिठुरते रहते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बस स्टैंड स्थित मूला देवी धर्मशाला के अंदर तीन कमरों में 11 पलंग लगाकर रैन बसेरा बना दिया गया है। पालिका ने इसकी जानकारी के लिए स्टेशन, बस स्टैंड और शहर की अन्य जगहों पर कोई संकेतक या बोर्ड नहीं लगाए। यात्रियों के अलावा शहर के अधिकांश लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं है जिससे वे किसी को रैन बसेरा का पता बता सकें।
धर्मशाला के मुख्य दरवाजे पर रैन बसेरा का किसी भी प्रकार का बोर्ड नहीं लगाया गया है। धर्मशाला के पिछले दरवाजे पर रैन बसेरा का छोटा सा बोर्ड लगाया गया था, जहां पर बसें खड़ी होने से यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पाती। मूला देवी धर्मशाला मैनेजर बालेंद्र श्रीवास ने बताया कि 5 दिसंबर से रैन बसेरा शुरू हुआ था। 11 दिन में कुल 6 व्यक्तियों के नाम ही रैन बसेरा के रजिस्टर में दर्ज हुए हैं। वहीं धर्मशाला में 5 से 15 दिसंबर तक 77 व्यक्तियों के नाम रजिस्टर में अंकित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पालिका के अधिशाषी अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की जानकारी के लिए फ्लैक्स स्टेशन आदि जगहों पर जल्द ही लगवाएं जाएंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें